P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUmang Singhar : छिंदवाड़ा घटना पर भड़के उमंग सिंघार, कांग्रेस देगी 50...

Umang Singhar : छिंदवाड़ा घटना पर भड़के उमंग सिंघार, कांग्रेस देगी 50 हजार रूपए

Umang Singhar : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य सरकार पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने छिंदवाड़ा में हुई दर्दनाक घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक दल की ओर से पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

5 साल में 65 हजार हादसे

सिंघार ने प्रदेश में बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 5 वर्षों में करीब 65 हजार सड़क हादसे हो चुके हैं और देश में राज्य दूसरे स्थान पर है, इसके बावजूद भी अब तक कोई मुआवजा नीति नहीं बनाई गई है। उन्होंने मांग की कि ऐसी घटनाओं के लिए एक समान कंपेसेशन पॉलिसी लागू की जानी चाहिए और पीड़ित परिवारों को कम से कम 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो जैसी सुविधाएं देती है, लेकिन गरीब और आम लोगों के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। यह अन्यायपूर्ण है।

गैस सिलेंडर संकट पर निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंघार ने प्रदेश में चल रही एलपीजी गैस की कमी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत 81 लाख कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन गैस की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है, तो सरकार की वैकल्पिक नीति क्या है? छोटे दुकानदार, चाय विक्रेता और आम लोग अपनी आजीविका कैसे चलाएं? सिंघार ने तंज कसते हुए कहा कि क्या सरकार सिर्फ जनता से घंटी बजवाने जैसे उपाय ही करवाएगी या कोई ठोस समाधान भी लाएगी।

सरकार की नीतियों पर उठे सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर सरकार की स्पष्ट रणनीति सामने नहीं आ रही है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकार रूस से तेल आयात जैसे विकल्पों पर विचार नहीं कर रही है। अंत में उन्होंने सरकार से अपील की कि आम जनता, खासकर गरीब और छोटे व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभावी नीति बनाई जाए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट