Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालदीवानगंज का कर्क रेखा स्थल बना ‘सेल्फी प्वाइंट’, लेकिन गंदगी ने बिगाड़ी...

दीवानगंज का कर्क रेखा स्थल बना ‘सेल्फी प्वाइंट’, लेकिन गंदगी ने बिगाड़ी चमक

कर्क रेखा स्थल दीवानगंज: सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण, पर सफाई के इंतज़ाम नदारद | Khabar Digital

रायसेन/ नसीम अली/ खबर डिजिटिल/ विदिशा स्टेट हाईवे क्रमांक 18 पर दीवानगंज के पास स्थित कर्क रेखा स्थल आजकल पर्यटकों और राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। रोजाना सैकड़ों लोग यहां रुककर सेल्फी लेते हैं और इस स्थान की खासियत को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। धीरे-धीरे यह जगह एक लोकप्रिय सेल्फी प्वाइंट के रूप में पहचान बना रही है।

लेकिन अफसोस की बात यह है कि प्रसिद्धि के बावजूद यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह लापता है। पूरे क्षेत्र में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। आसपास गोबर के ढेर देखने को मिलता है,जो सौंदर्य बिगाड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि “रोजाना सैकड़ों वाहन यहां रुकते हैं, लोग फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन कोई सफाई करने नहीं आता। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।” यहां न तो सुरक्षा की कोई व्यवस्था है और न ही शौचालय या कचरा निपटान की सुविधा। जबकि यह स्थान भोपाल और विदिशा जैसे प्रमुख शहरों के बीच पड़ता है, जिससे यहां लगातार पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है।

लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इस स्थल की ओर ध्यान दे, तो यह जगह एक सुसज्जित पर्यटन स्थल बन सकती है। फिलहाल, यहां की बदहाल सफाई व्यवस्था और लापरवाही प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट