P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDindori News: ग्रामीण स्वच्छता को मिली रफ्तार… ‘वॉश ऑन व्हील’ से घर...

Dindori News: ग्रामीण स्वच्छता को मिली रफ्तार… ‘वॉश ऑन व्हील’ से घर बैठे मिलेगी स्मार्ट क्लीनिंग सेवा

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर कदम

डिंडौरी /शैलेश नामदेव /खबर डिजिटल/ ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में शासन द्वारा एक अभिनव पहल “स्वच्छता साथी – वॉश ऑन व्हील (SS-WOW)” की शुरुआत की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू, संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई के लिए नागरिकों को भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे बुकिंग कर यह स्मार्ट क्लीनिंग सेवा प्राप्त की जा सकेगी।

ग्रामीण स्वच्छता की पुरानी चुनौती का आधुनिक समाधान
ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से शौचालयों की नियमित साफ-सफाई एक बड़ी समस्या रही है। प्रशिक्षित सफाई कर्मियों की कमी और संसाधनों के अभाव के कारण स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती रही है। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए शासन ने WOW (Wash on Wheel) जैसी मोबाइल आधारित स्वच्छता सेवा को लागू किया है, जो आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित स्वच्छता साथियों के माध्यम से साफ-सफाई सुनिश्चित करेगी।

शासकीय संस्थानों में अनिवार्य होगी WOW सेवा
समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान तथा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी शासकीय स्कूलों में स्वच्छता साथी–वॉश ऑन व्हील के माध्यम से नियमित सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही, सभी विभाग प्रमुखों को ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त शासकीय एवं सार्वजनिक संस्थाओं में WOW सेवा से सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मोबाइल एप से आसान बुकिंग प्रक्रिया
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्रामीण नागरिकों को केवल Wash on Wheel App को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करना होगा। एप के माध्यम से कुछ आसान चरणों में बुकिंग की जा सकती है-
बुकिंग की प्रक्रिया इस प्रकार है:
एप डाउनलोड कर भाषा का चयन करें।
“WOW एप में आपका स्वागत है” पर आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
“मैं एक नागरिक हूं” विकल्प चुनें।
मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
प्राप्त ओटीपी दर्ज कर सत्यापित करें।
नाम व लिंग की जानकारी भरकर आगे बढ़ें।
मैप या सूची से अपने गांव का चयन कर पुष्टि करें।
पता एवं समीपस्थ स्थान दर्ज करें।
नया अनुरोध पर क्लिक कर गांव व स्वच्छता साथी का चयन करें। शौचालय का प्रकार (घरेलू/संस्थागत/सामुदायिक), संख्या, दिनांक व समय भरकर अनुरोध दर्ज करें।

समय पर पहुंचेगी सेवा, तय समय में होगी सफाई
एप के माध्यम से दर्ज की गई मांग सीधे संबंधित स्वच्छता साथी तक पहुंचेगी। मांग स्वीकृत होते ही निर्धारित समय पर WOW वाहन मौके पर पहुंचकर साफ-सफाई का कार्य पूर्ण करेगा।

स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधा-तीनों को बढ़ावा
स्वच्छता साथी–वॉश ऑन व्हील पहल न केवल ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को सशक्त बनाएगी, बल्कि इससे स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छ वातावरण और नागरिक सुविधा—तीनों को मजबूती मिलेगी। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम मानी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट