Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकिसान के खेत में छोड़ दिया 4 कॉलोनियों का गंदा पानी; 181...

किसान के खेत में छोड़ दिया 4 कॉलोनियों का गंदा पानी; 181 शिकायत भी जबरन की बंद!

अलीराजपुर/खबर डिजिटल/ कुलदीप/ अलीराजपुर जिले के ग्राम बोड़खड़ में प्रशासन और नगर पालिका की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ सर्वे नंबर/खसरा नंबर 247/2 में स्थित किसान गोविंद माली के खेत में, क्षेत्र की 4 कॉलोनियों के नालियों का गंदा बदबूदार पानी सीधे खेत में आकर जमा हो रहा है। नालियों के इस दूषित पानी के लगातार भराव से खेत पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। खड़ी फसल सड़कर बर्बाद होने की कगार पर पहुँच गई है।

किसान गोविंद माली ने बताया कि इस समस्या को लेकर पिछले दो सालों में 17/12/2024 और 18/11/2025 को अलीराजपुर जिला प्रशासन की जनसुनवाई में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार की CM Helpline 181 पर शिकायत दर्ज की। लेकिन, नगर पालिका ने बिना किसी जमीनी कार्रवाई और बिना मौके पर जाँच किए, उनकी इस शिकायत को भी जबरन ‘बंद’ कर दिया।

मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। खेत में चारों तरफ प्लास्टिक, बोतलें और नालियों का दूषित पानी भरा हुआ है, जिससे पूरी जमीन के बंजर होने का खतरा खड़ा हो गया है। किसान ने प्रशासन से सख्त मांग की है कि खेत में आ रहे इस गंदे पानी को तुरंत यहाँ से हटाकर मुख्य बड़े नाले में ले जाया जाए, ताकि उनकी जमीन बच सके। किसान ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी का मार्ग नहीं बदला गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

पीड़ित किसान की जानकारी:
किसान का नाम: गोविंद माली
खेत का स्थान: ग्राम बोड़खड़, खसरा नंबर 247/2, जिला अलीराजपुर
पूर्व में दिए गए जनसुनवाई आवेदन: दिनांक 17/12/2024 एवं 18/11/2025
मुख्य मांग: खेत से नालियों का गंदा पानी तुरंत हटाकर बड़े नाले में डाइवर्ट किया जाए।
बंद की गई शिकायत संख्या: 35742126

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट