Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशबंडोल में गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत

बंडोल में गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत

सिवनी/ राकेश यादव संवाददाता/ बंडोल। सावन मास की पावन बेला में सोमवार को सिद्ध बाबा घाट से दिघोरी धाम के लिए विशाल कांवड़ यात्रा निकली। सुबह 9 बजे पवित्र जल लेकर रवाना हुए कांवड़ यात्रियों का बंडोल नगर में जगह-जगह पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

ढोल-नगाड़ों और डीजे की भक्तिमय धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। नगरवासियों ने प्रसाद वितरण कर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान केवलारी विधायक का भी पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

कांवड़ यात्रा बंडोल के प्रमुख मार्गों से होते हुए परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य महाराज जी के गुरुधाम दिघोरी धाम पहुंची, जहां पवित्र जल से गुरु रत्नेश्वर भगवान का जलाभिषेक किया गया। हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय हुआ बंडोल, दिखा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट