खंडवा/हरेंद्रनाथ ठाकुर/खबर डिजिटल/ जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम पैठिया स्थित एक मदरसे से नकली नोटों का बड़ा जखीरा मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जावर पुलिस ने पेठिया मदरसे के इमाम के कमरे से 19 लाख 78 हजार रूपये जब्त किए गए। यह खुलासा उस वक्त हुआ जब महाराष्ट्र के मालेगांव से शुरू हुई एक कार्रवाई ने इस नेटवर्क का तार खंडवा से जुड़ा होना पाया गया। मालेगांव पुलिस ने पैठिया मस्जिद के इमाम जुबेर पिता अशरफ अंसारी को उसके एक साथी के साथ दस लाख रुपये के नकली नोट खपाते हुए महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया था। जुबेर मूल रूप से बुरहानपुर जिले के हरिपुरा का निवासी है, और पिछले कुछ महीनों से पैठिया में एक मदरसे के ऊपर किराए के मकान में रह रहा था। मालेगांव में जब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की, तो उससे पूछताछ में खंडवा कनेक्शन सामने आया और यहीं से स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
जावर और मालेगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
मालेगांव पुलिस से सूचना मिलते ही खंडवा के जावर थाने की पुलिस ने पैठिया गांव के मदरसा परिसर में छापा मारा। मौके से नकली नोटों के कई बंडल, छपाई से जुड़ी सामग्री और कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों की मानें तो यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था, और अलग-अलग राज्यों में नकली करेंसी की सप्लाई कर रहा था। छापे के दौरान मदरसे के आसपास भीड़ जमा हो गई, और पुलिस ने किसी प्रकार की अफवाह फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। अधिकारियों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर सारी सामग्री को सील कर जांच के लिए भेज दिया है।
और भी हो सकता है खुलासा
इस नेटवर्क का नकली नोटों को खपाने के पीछे क्या मकसद था, ये तो अभी जांच के बाद पता चलेगा, लेकिन अब जांच एजेंसियों पूरे नेटवर्क की जांच करने में लगी है, कही पड़ोसी मुल्क का तो इसमें हाथ नहीं है।


