देवास/पवन उपाध्याय/खबर डिजिटल/ जिले की कन्नौद तहसील में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसान अनशन कर रहे हैं, जिनके अनशन का गुरुवार16 अक्टूबर को 28वां दिन था। इस दौरान नशन करने वाले किसान रवि मीणा, मुंशी पठान,संतोष छानवाल का स्वास्थ्य दिनोंदिन बिगड़ता जा रहा है, क्योंकि वो महज पानी ही पी रहे हैं। स्वास्थ्य जांच में शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन, हिमोग्लोबिन की जांच में शुगर लेवल सहित सभी में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य टीम अनशन स्थल पर ही किसानों का ईलाज कर रही है।
रेल परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र अंतर्गत देवास जिले की कन्नौद तहसील के ग्राम कलवार में इंदौर-बुधनी रेल लाइन परियोजना का काम चल रहा है। किसानों की मांग है कि इसके लिए उपजाऊ भूमि अधिग्रहण के विरोध में रेल लाइन का अलाइनमेंट बदलने अर्थात् पूर्व सर्वे जिसमे पठारी, पड़ती, बंजर, जंगल के समीप कम उपजाऊ भूमि का उपयोग किया गया था। वहां से रूट ले जाया जाए एवम अन्य मांगों को लेकर किसानों का अनशन, क्रमिक अनशन, भूख हड़ताल 28 वें दिन भी जारी रहा। अनशन में खातेगांव और बागली विधानसभा तथा विदिशा एवं खंडवा लोकसभा के किसान संयुक्त रूप से बैठे हैं।
किसान महापंचायत में जुटेंगे सैकड़ों किसान
किसान अपनी मांगों को लेकर 17 अक्टूबर को क्षेत्रीय विधानसभा के साथियों के साथ अनशन स्थल पर समर्थन के लिए जाएंगे। कई जिलों के किसान अनशन स्थल कलवार पहुचेंगे फिर विशाल रैली के रूप में कन्नौद प्रस्थान करेगें। वहीं गुरुवार को भिंड जिले के किसान पहुंचे, वही शाम को एनर्जी हॉस्पिटल इंदौर के संचालक डॉ. रवि वर्मा मीणा अनशन स्थल पर पहुंचे किसानों से बातचीत की और यथा संभव मदद का आश्वासन दिया।


