भोपाल। वरिष्ठ रंग निर्देशक संजय मेहता अब एक नाम नहीं बल्कि देश में मध्यप्रदेश की पहचान बन गए हैं। सनातन के भाव के साथ उनकी एक के बाद एक फिल्में रूपहले पर्दे पर आ रही है। निर्माणाधीन फिल्म ‘श्रीराम भूमि’ में वे एक बार फिर अपनी अभिनय का छाप छोडऩे के लिए तैयार हैं।
यह फिल्म राम मंदिर निर्माण एवं श्रीराम भूमि कारसेवकों पर केन्द्रित है। इस फिल्म में वे खलनायक जलालुद्दीन की भूमिका अभिनित कर रहे हैं। इस फिल्म में अशोक सिंघल की भूमिका में सुप्रसिद्ध अभिनेतस अनुपम खेर हैं। अगले वर्ष जनवरी में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के निर्देशक कामख्या नारायण सिंह हैं।
यह वही निर्देशक हैं जिन्होंने केरला स्टोरी-2 का निर्देशन किया था और इस फिल्म में भी संजय मेहता ने अभिनय किया था। मध्यप्रदेश में कला के धुरंधर संजय मेहता ने धुरंधर में भी यादगार अभिनय किया था।
