भोपाल/खबर डिजिटल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्यक्षेत्र में ग्रामीण उपभोक्ताओं को मात्र 5 रुपये में स्थायी घरेलू कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। दिसंबर 2024 से यह योजना शुरू हुई है तब से अब तक इस योजना का लाभ 83 हजार 936 ग्रामीणों को मिल चुका है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि भोपाल रीजन के 8 जिलों के 9 हजार 305 गावों में 55 हजार 878 उपभोक्ताओं ने तथा ग्वालियर रीजन के 8 जिलों के 7 हजार 284 गावों में 28 हजार 058 ग्रामीण उपभोक्ताओं ने 5 रूपये में नवीन कनेक्शन योजना का लाभ उठाया है।
कंपनी ने कहा है कि आवेदक 5 रूपये में नवीन कनेक्शन के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी विद्युत वितरण केन्द्र अथवा कंपनी के कॉल सेन्टर नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। नवीन घरेलू स्थायी विद्युत कनेक्शन का आवेदन सरल संयोजन पोर्टल (saralsanyojan.mpcz.in) के माध्यम से करना होगा ।
