सब-हेडलाइन:–कटनी वनमंडल के सभी कार्यालयों में शोक सभा आयोजित, अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी,- 13 अप्रैल 2026 वनमंडल कार्यालय सहित वनमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेंज कार्यालयों में सोमवार शाम 5 बजे शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए वनरक्षक को अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्केश गुर्जर के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने कहा कि हर्केश गुर्जर का बलिदान वन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनका समर्पण और बहादुरी सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।शोक सभा के दौरान सभी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही अवैध खनन के विरुद्ध सख्त अभियान जारी रखने और वन कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुआ। पूरे वनमंडल में इस दौरान शोक का माहौल बना रहा।
खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव कटनी
मो. 9131308097


