P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News : पावर प्लांट लगाने का कंपनी ने किया वादा… किसानों...

Seoni News : पावर प्लांट लगाने का कंपनी ने किया वादा… किसानों के लिए सपना बना छलावा

SEW प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप

घंसौर (सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ घंसौर तहसील के अंतर्गत बरौदा ग्राम में आज 7 दिसंबर दिन रविवार को अगर पावर प्लांट नहीं लगाया जा रहा है, तो किसानों की जमीन वापस की जाए या फिर मुआवजा दिया जाए। वहीं इतने साल बीत जाने के बाद भी किसानों की मांग पूरी नहीं से उनमें आक्रोश फूट पड़ा है, जिसमें प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

किसानों को दिया था आश्वासन
SEW प्राइवेट लिमिटेड ने किसानों से पावर प्लांट लगाने के एवज में सन 2010 में जमीन खरीदी थी और किसानों को एग्रीमेंट लिख कर दिया था कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी, स्कूल कॉलेज और मेडिकल सुविधा मिलेगी।

कंपनी ने दूसरी कंपनी को बेची जमीन
कंपनी के द्वारा किसानों की जमीन अन्य कंपनी को बेचकर किसानों के साथ छलावा किया गया, किसान लगातार जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि हमने जमीन थर्मल पावर प्लांट लगाने हेतु कंपनी को दी थी अगर पावर प्लांट नहीं लगाया जा रहा, तो किसानों की जमीन वापस की जाए या फिर मुआवजा दिया जाए, अब किसान बड़े आंदोलन की तैयारी में है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट