P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य में पारदर्शिता की बात.. ग्राम सभा ने...

उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य में पारदर्शिता की बात.. ग्राम सभा ने दिए सख्त निर्देश

निर्माण एजेंसी को दी सख्त हिदायत

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ जनपद पंचायत चिचोली के ग्राम पंचायत गोधना में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद ग्रामवासियों में नाराजगी बढ़ गई थी। निर्माण स्थल पर लाल ईंटों का उपयोग होते पाए जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई, क्योंकि सरकारी निर्माण कार्यों में लाल ईंटों का उपयोग प्रतिबंधित है। इसी विवाद को लेकर गुरुवार 20 नवंबर को सरपंच संतोष टेकाम के नेतृत्व में विशेष ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई, जिसमें पंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सरपंच ने दी जानकारी
बैठक में सरपंच संतोष टेकाम ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य पूरी तरह एस्टीमेट के अनुसार और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना अनिवार्य है। ग्राम सभा में विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य अब केवल सीमेंट ईंटों से ही किया जाएगा। ठेकेदार एजेंसी को तत्काल निर्देश देते हुए चेतावनी भी दी गई कि आगे किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ग्रामीणों ने यह भी निर्णय लिया कि निर्माण कार्य सुचारू रूप से चले, इसके लिए वे समय-समय पर ठेकेदार को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

ये लोग रहे बैठक में उपस्थित
बैठक में शिवरती, दीपक उइके, नितेश आर्य, रामलाल परते, बालमुकुंद, निलेश उइके जितेन्द्र यादव, कपिल कारोचे, पवन धावले, छोटू पटेल, फूलेसिंह कुमरे, रामदेव यादव, अंकुश आर्य, चाहत आर्य, कुलदीप यादव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही की कोई जगह नहीं है और गुणवत्ता से समझौता बिल्कुल स्वीकार नहीं होगा। विशेष ग्राम सभा के इस निर्णय के बाद अब उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य में पारदर्शिता और मानकों के पालन की उम्मीद बढ़ी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट