इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ शहर के पश्चिमी क्षेत्र में गोपाल मराठा समाज की ओर से मल्हार उत्सव भरित-भाकर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान मल्हारी मार्तण्ड जी की पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। उन्होंने सभी ने मिलकर मल्हारी मार्तण्ड जी की आरती की, और जमकर जयकारे लगाए।
विशाल भंडारे का किया आयोजन
कार्यक्रम के मौके पर रविवार 14 दिसंबर 2025 को दोपहर 1.30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। लालबाग कोठी के पीछे लालबहादुर नगर,घनश्यामदास नगर, केशरबाग रोड़ पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसादी का आनंद लिया। जिनका गोपाल मराठा समाज के अध्यक्ष मुन्ना हटकर ने अभिवादन किया।
अन्य गणमान्य भी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, एकलव्य सिंह गौड़, अखिल भारतीय महिला मराठी महासंघ की अध्यक्ष स्वाति युवराज काशीद, गोपाल मराठा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु जी गुरवे, पार्षद योगेश गेंदर, मल्हार मंदिर अध्यक्ष संजू मराठा, गंगेश हटकर, मोहनलाल गुर्वे, अनिल जगमकर, विष्णु भास्कर, रवि हटकर समेत समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


