P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRewa News : राजकपूर की 101वीं जयंती… मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने...

Rewa News : राजकपूर की 101वीं जयंती… मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया शुभारंभ

युवाओं को किया मंच प्रदान

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि विधाओं को उभारने का कार्यक्रम जनजागरण है। रीवा में रचनात्मक, खेल गतिविधियों, साहित्यिक आयोजन तथा नाटक आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है, और उनकी प्रतिभा सामने आ रही है।

राजकपूर की 101वीं जयंती
कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में राजकपूर की 101वीं जयंती के अवसर पर डेज सोसायटी द्वारा तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन प्रभारी मंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रीवा में दो वर्षों में हर क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। इस कार्यक्रम के आयोजक बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने युवाओं को मंच प्रदान करने का काम किया। उन्होंने कहा कि सभी जिंदगी भविष्य से गुजरती है अत: भविष्य के विषय में विचार करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि नशे से दूर रहकर स्वयं एवं अपने समाज, प्रदेश के विकास में सहभागी बनें। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम के आयोजकों को सफलतम आयोजन की शुभकामना दी तथा अपेक्षा की कि इस माध्यमों से युवा आगे बढ़ेंगे।

अन्य गणमान्यों ने भी की शिरकत
कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, डॉ. अजय सिंह, रावेन्द्र मिश्रा, जयराम शुक्ल, शांतनु शुक्ल सहित डेज सोसायटी के विजय विश्वकर्मा, तेज प्रताप सिंह, अमित पटेल, अशोक सिंह तथा बड़ी संख्या में कलाप्रेमी व स्थानीय जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट