P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशहरदा में कमल पटेल पर दर्ज आचार संहिता उल्लंघन केस पहुंचा अदालत,...

हरदा में कमल पटेल पर दर्ज आचार संहिता उल्लंघन केस पहुंचा अदालत, गृह विभाग ने दी कार्रवाई की जानकारी

हरदा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामला

हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान दिवस पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा पूर्व मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल का मामला अब न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। इस मामले को लेकर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में प्रश्न उठाते हुए पुलिस कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा मांगा था, जिस पर गृह विभाग ने लिखित जवाब प्रस्तुत किया है।

हरदा थाने में दर्ज हुआ था प्रकरण

गृह विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हरदा थाना में आपराधिक प्रकरण क्रमांक 307/2024 दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पूर्व मंत्री कमल पटेल के साथ कन्हैयालाल कुशवाह, मोहम्मद जफर अंसारी और भारत पटनेरे को भी आरोपी बनाया गया है।

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस

आरोपियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951 एवं 1989 की धारा 128, 130 और 131 के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच पूरी, चालान पेश

गृह विभाग ने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच पूरी कर ली गई है और 16 जुलाई 2025 को चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। फिलहाल यह प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा सदन में मामला उठाए जाने के बाद यह प्रकरण एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट