P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीलाडली बहना योजना से नाम कटने पर भड़की महिलाएं, कलेक्टर कार्यालय का...

लाडली बहना योजना से नाम कटने पर भड़की महिलाएं, कलेक्टर कार्यालय का घेराव, सौंपा ज्ञापन

खबर डिजिटल कटनी— में मंगलवार को लाडली बहना योजना को लेकर महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में लाडली बहनें कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्रित हुईं और योजना से नाम काटे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बिना स्पष्ट कारण के कई पात्र महिलाओं के नाम लाडली बहना योजना से हटा दिए गए हैं, जिससे वे योजना के लाभ से वंचित हो गई हैं। महिलाओं की प्रमुख मांग है कि जिन बहनों के नाम काटे गए हैं, उन्हें दोबारा योजना में जोड़ा जाए। साथ ही जिन महिलाओं की उम्र 21 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके नाम भी लाडली बहना योजना में शामिल किए जाएं।अपनी मांगों को लेकर लाडली बहनों ने कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर कटनी एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी और तहसीलदार अतुलेश सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा।महिलाओं के सड़क पर उतरने से कलेक्टर कार्यालय के आसपास यातायात प्रभावित रहा और कुछ समय के लिए आवागमन का मार्ग भी अवरुद्ध होता दिखाई दिया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और महिलाओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट