Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशसड़क किनारे बैठी 8 मवेशियों की मौत

सड़क किनारे बैठी 8 मवेशियों की मौत

कैलवारा में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात भारी वाहन ने सड़क किनारे बैठे आठ मवेशियों को रौंदा, मौके पर ही मौत

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​डिंडोरी, विक्रमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैलवारा गांव में बुधवार रात सड़क किनारे बैठे 8 मवेशियों को एक अज्ञात वाहन ने बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस, भारी वहन से हुआ टक्कर

खबर डिजिटल के संवाददाता से ​घटना के संबंध में विक्रमपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच और मवेशियों की स्थिति को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि हादसा किसी बड़े और भारी वाहन की टक्कर से हुआ है।

​चौकी प्रभारी अतुल हरदहा ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास और मुख्य मार्ग पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही फुटेज के जरिए आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान कर ली जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मवेशियों की दुर्घटना के बाद से कैलवारा और आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों पर नियंत्रण लगाया जाए। साथ ही, उन्होंने आवारा और सड़क किनारे बैठने वाले मवेशियों की सुरक्षा के लिए भी ठोस व आवश्यक कदम उठाने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट