P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में अवैध निर्माण पर जिम्मेदारों की चुप्पी!सिल्वर टॉकीज रोड पर महावीर...

कटनी में अवैध निर्माण पर जिम्मेदारों की चुप्पी!सिल्वर टॉकीज रोड पर महावीर स्वीट्स द्वारा सड़क पर कब्जा जारी

खबर digital कटनी– सूत्रों के अनुसार शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक सिल्वर टॉकीज रोड पर महावीर स्वीट्स द्वारा पीली पन्नी लगाकर सड़क पर अवैध निर्माण किए जाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। दुकान के ठीक सामने सड़क पर कब्जा जमाने से न केवल मार्ग संकरा हो रहा है, बल्कि भविष्य में पार्किंग की सुविधा न होने से जाम की समस्या और भी बढ़ने की आशंका है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा क्षेत्र शहर के प्रमुख व्यावसायिक मार्गों में शामिल है, जहां दिनभर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर कब्जा कर निर्माण कार्य करना नियमों के खिलाफ होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाता है।मामले की शिकायत कई बार नगर निगम तक पहुंचने के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाने और मार्ग को सुचारु रखने की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट