P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara Breaking News: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी... लगभग सात...

Chhindwara Breaking News: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी… लगभग सात यात्रियों के घायल होने की सूचना

अस्पताल में उपचार जारी

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा जिले के बटकाखाटा थाना क्षेत्र में भूमका के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें लगभग सात लोग घायल हो गए, ग्रामीण और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए पास के ही धनौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

घायलों की हालत ठीक
सभी घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 7 लोग घायल हुए थे, उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है, फिलहाल कोई गंभीर नहीं है, सभी की हालत सामान्य है और उपचार चल रहा है।

अमरवाड़ा से बटका खापा जाते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस अमरवाड़ा से बटकाखापा की ओर जा रही थी, इसी दौरान अचानक भूमका के पास पलट गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कितने यात्री बस में सफर कर रहे थे, फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सात लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है आखिर क्या कारण है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट