P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : उज्जैन-इंदौर ग्रीन फील्ड रोड को लेकर किसानों का विरोध…...

Ujjain News : उज्जैन-इंदौर ग्रीन फील्ड रोड को लेकर किसानों का विरोध… एमपीआरडीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मुआवजे को दोगुना करने की बात

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ इंदौर ग्रीन फील्ड रोड निर्माण को लेकर प्रभावित सात गांवों के किसानों का आक्रोश सामने आया है। बड़ी संख्या में किसान मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सड़क निर्माण का काम नहीं होने देंगे।

दोगुना मुआवजा देने की मांग
किसानों का कहना है कि ग्रीन फील्ड रोड की ऊंचाई अत्यधिक रखी जा रही है, जिससे आसपास के खेत, रास्ते और व्यापार बुरी तरह प्रभावित होंगे। उनकी प्रमुख मांग है कि सड़क की ऊंचाई ग्राउंड लेवल पर रखी जाए, ताकि जलभराव, आवागमन और कृषि कार्यों में कोई परेशानी न हो। दूसरी अहम मांग यह है कि भूमि अधिग्रहण के बदले दिया जाने वाला मुआवजा वर्तमान दर से दोगुना किया जाए, क्योंकि मौजूदा मुआवजा किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं है।

आजीविका पर संकट की कही बात
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि इस रोड से न तो किसानों को और न ही व्यापारियों को कोई वास्तविक लाभ मिलेगा, बल्कि उनकी आजीविका पर संकट आएगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और शीघ्र समाधान निकाला जाए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट