P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर: भक्तों के लिए खास भजन कार्यक्रम, 20 जनवरी को होगी भव्य...

इंदौर: भक्तों के लिए खास भजन कार्यक्रम, 20 जनवरी को होगी भव्य खाटू श्याम भजन संध्या

करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम भाव से आयोजित भजन संध्या

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ शहर में 20 जनवरी को शाम 6 बजे साईं मंदिर, पुलिस लाइन (छत्रीबाग के पास) पर भव्य खाटू श्याम बाबा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम भाव के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें श्याम प्रेमी भजनों के माध्यम से आध्यात्मिक शांति और सुकून का अनुभव करेंगे।

भावपूर्ण प्रस्तुति

इस भजन संध्या में राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रेम शंकर जाट अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। उनके भजनों से पूरा वातावरण श्याम नाम की गूंज से भक्तिमय हो उठेगा।
कार्यक्रम में युवराजसिंह ठाकुर, मुकुल असनारे और इंदौर की लोकप्रिय भजन गायिका जिया परमार भी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्याम भक्ति का रंग बिखेरेंगी।

भक्तों से अपील

आयोजन की जानकारी आयोजक हितेश हरगांवकर ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेष वर्मा, ऋषभ राठौर और आयुष यादव का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने समस्त श्याम भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा श्याम की भक्ति में सहभागी बनें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट