इंदौर

विक्रांत भूरिया इस्तीफा : मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने दिया इस्तीफा

विक्रांत भूरिया इस्तीफा : मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा की पेशकश
डॉ. विक्रांत भूरिया ने दिया की इस्तीफे की पेशकश
झाबुआ से कांग्रेस विधायक हैं डॉ. विक्रांत भूरिया
पिता कांतिलाल भूरिया के चुनाव में व्यस्त होने का दिया हवाला
मितेंद्र सिंह होंगे मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष

विक्रांत भूरिया ने आज सुबह अपने पिता कांतिलाल भूरिया के लोकसभा चुनाव की वजह से व्यस्तता का हवाला देकर अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। मितेन्द्र सिंह अब होंगे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, मितेन्द्र सिंह ग्वालियर से है, उनके पिता लंबे समय तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहे हैं।

विक्रांत भूरिया ने अपने इस्तीफे में कहा है कि देश इस वक़्त लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में लगा हुआ है जिसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं हम सबके नेता राहुल गांधी पूरी शक्ति के साथ देश भर में दौरे और सभाएं कर रहे हैं। इस वक़्त प्रत्येक लोकसभा सीट जीतना जितना कांग्रेस के लिए जरूरी है उससे कहीं ज्यादा इस देश के लोकतंत्र के लिए जरूरी है। अब चूंकि मेरे पिता कांतिलाल भूरिया रतलाम-झाबुआ लोकसभा से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हैं, इस कारणवश मुझे अपना अधिकतम समय इस लोकसभा क्षेत्र में देना पड़ रहा है जिसके चलते मैं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका को पूरे प्रदेश मे निभाने में खुद को असहज पा रहा हूँ और अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूँ। आपसे अनुरोध है कि अगर आप किसी और को इस महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए सही समझें तो आप आगे बढ़ें, मैं आपके साथ हूँ। संगठन का हित मेरे लिए सर्वोपरि है।

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Share
Published by
admin

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

34 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

47 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

1 hour ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

1 hour ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

3 hours ago