Jaibhan Singh Pawaiya : मध्यप्रदेश में लंबे समय से रूक राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला आखिरकार शुरू हो गया है। नवरात्रि के मौके पर राज्य सरकार ने नया वित्त आयोग गठित करते हुए पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी है। सरकार ने निगम मंडल और आयोग में यह पहली राजनीतिक नियुक्ति की है।
आयोग में अन्य नियुक्तियां भी
जारी अधिसूचना के अनुसार के.के. सिंह को आयोग का सदस्य और वीरेंद्र कुमार को सदस्य सचिव बनाया गया है। अन्य सदस्यों की नियुक्ति अलग से की जाएगी।
कार्यकाल और जिम्मेदारियां
आयोग के अध्यक्ष और सदस्य पदभार ग्रहण करने की तारीख से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्य करेंगे। आयोग पंचायतों और नगरपालिकाओं की आर्थिक स्थिति का आकलन करेगा और राज्य के कर, शुल्क, पथकर व अन्य आय के बंटवारे के लिए दिशा-निर्देश तय करेगा। इसके अलावा आयोग स्थानीय निकायों को दिए जाने वाले अनुदान, संसाधनों के वितरण और वित्तीय सुधारों को लेकर सरकार को सिफारिशें देगा।

