P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजल गंगा संरक्षण अभियान: 44 अधिकारी करेंगे जिलों का भ्रमण, देंगे रिपोर्ट...

जल गंगा संरक्षण अभियान: 44 अधिकारी करेंगे जिलों का भ्रमण, देंगे रिपोर्ट…

जल गंगा संरक्षण अभियान-2025 जिलों में हो रहे कार्यों को देखने जाएंगे अधिकारी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पानी की हर एक बूंद को बचाने और पुराने जल स्त्रोतों को संवारने के लिए प्रदेश में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। 90 दिन तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में मनरेगा योजना के तहत 81 हजार खेत-तालाब, 1 हजार अमृत सरोवर, 1 लाख कूप रिचार्ज और पूर्व से प्रगतिरत जल संग्रहण और भूजल संवर्धन के 70 हजार कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने अधिकारी जिलों में जाएंगे और भ्रमण उपरांत क्रियान्वित कार्यों के अनुश्रवण का प्रतिवेदन मनरेगा आयुक्त को देंगे।

44 अधिकारियों की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने लगाई ड्यूटी

जिलों में हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने विभाग के 44 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें अतिरिक्त संचालक, संयुक्त संचालक, उप संचालक, उपायुक्त, मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्री स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारी मई एवं जून माह में क्रमशः 2-2 बार आवंटित जिलों का भ्रमण करेंगे। इस संबंध में विभाग ने आदेश भी जारी किए हैं।

ये अधिकारी करेंगे इन जिलों का भ्रमण

प्रद्युम्न शर्मा (अतिरिक्त संचालक) – जबलपुर
पीसी शर्मा – बैतूल, नर्मदापुरम
अमिताभ सिरवैया – भोपाल, हरदा
बीएस मंडलोई – रतलाम
अशोक चौहान – खरगोन, बड़वानी
सुदेश मालवीय – गुना
बीएस जाटव – दतिया
आरके वर्मा – रायसेन
शिवानी वर्मा – देवास
प्रभात कुमार उइके – सिवनी
इंदर सिंह ठाकुर – सतना
सीमा खान – सीहोर
राकेश शुक्ला – दमोह
गोपाल खुराना – छिंदवाड़ा
लक्ष्मी दुबे – नरसिंहपुर
अनिल कोचर – बालाघाट
दिनेश कुमार गुप्ता – नीमच, मंदसौर
नवाल मीणा – रीवा
सुधीर जैन – डिंडोरी
वीरेंद्र त्रिपाठी – कटनी, उमरिया
केपी राज – बुरहानपुर, खंडवा
सुरेश झारिया – छतरपुर
शशिभूषण शर्मा – ग्वालियर
अनिता वात्सल्य – शाजापुर
सुधा भार्गव – इंदौर
जितेंद्र जैन – शिवपुरी
दीपक राय – भिंड
सुधीर खांडेकर – सागर
अनिल पवार – आगर मालवा
नीरजा उपाध्याय – धार
मनीषा दवे – राजगढ़
लक्ष्मी चौधरी – उज्जैन
राजीव खरे – विदिशा
अजीत तिवारी – मंडला
के एस मिर्धा – अलीराजपुर
नरेश रावत – सीधी
सतीश कुमार तिवारी – सिंगरौली
एसएस डाबर – झाबुआ
राजेंद्र पवार – टीकमगढ़, निवाड़ी
अश्विनी जायसवाल – श्योपुर
वियंका धानापुने – अशोकनगर
राकेश पांडेय – शहडोल, अनूपपुर
गुलाब कोडापे – पन्ना

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट