P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ और रासेयो ने मनाया संविधान दिवस… संविधान की...

भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ और रासेयो ने मनाया संविधान दिवस… संविधान की प्रस्तावना का वाचन

प्राचार्य ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में स्थापित भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे द्वारा विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया।

‘भारतीय ही संविधान निर्माण के प्रमुख स्रोत’
मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए भूतपूर्व प्राध्यापक डॉ. सुखदेव डोंगरे ने कहा कि सच्चे अर्थों में हम सभी भारतीय ही संविधान निर्माण के प्रमुख स्रोत रहे है। हमारा संविधान भारत की आत्मा है, हमारी प्रत्येक व्यक्तिगत और राष्ट्रीय उपलब्धि का एक मात्र आधार संविधान ही है। उन्होंने समाज के प्रत्येक नागरिक का आह्वान किया कि राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए संविधान के विभिन्न आयामों को गहराई से जानने का प्रयास करें और उसके आदर्शों के अनुरूप आचरण करें।

विभिन्न गतिविधियों की दी जानकारी
भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी प्रो राकेश पवार द्वारा त्रैमासिक कैलेंडर के निर्देशानुसार नवंबर माह में प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित की गई, विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में क्रमशः प्रीति धुर्वे, अमित घिन्दोड़े प्रथम, द्वितीय तथा श्रुति उइके और श्रुति माहोरे ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में गंगा बुडगारिया ने प्रथम, वीणा बारस्कर ने द्वितीय तथा सुखदेव कहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. संतोष पवार द्वारा किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट