P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझाबुआ में भारत आदिवासी पार्टी का सदस्यता अभियान तेज…. दिनेश मीनामा ने...

झाबुआ में भारत आदिवासी पार्टी का सदस्यता अभियान तेज…. दिनेश मीनामा ने आदिवासी एकजुटता का दिया संदेश

आदिवासी समाज को संगठित करने का आह्वान

झाबुआ/कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ झाबुआ जिले में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज साथी दिनेश मीनामा ने अभियान में सहभागिता करते हुए आदिवासी समाज को संगठित होने का आह्वान किया।

दिनेश मीनामा ने रखी बात
इस अवसर पर दिनेश मीनामा ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत आदिवासी पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के हक़, सम्मान और भविष्य की निर्णायक लड़ाई का मंच है। उन्होंने कहा कि जब तक आदिवासी समाज संगठित नहीं होगा, तब तक जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि झाबुआ से शुरू हुआ यह सदस्यता अभियान एक मजबूत आदिवासी शक्ति के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के माध्यम से समाज को एकजुट कर अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज़ किया जाएगा।

आदिवासी एकजुटता का संकल्प
दिनेश मीनामा ने युवाओं, किसानों, मजदूरों और मातृशक्ति से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भारत आदिवासी पार्टी से जुड़ें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट