P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझाबुआराणापुर: नगर में गणेशोत्सव का आगाज, भव्य शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

राणापुर: नगर में गणेशोत्सव का आगाज, भव्य शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का नगर में ढोल-ताशों, बैंड-बाजों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया

राणापुर, नावेद रजा/खबर डिजिटल/नगर में मंगलवार से गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया। गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का नगर में ढोल-ताशों, बैंड-बाजों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह भक्तों ने प्रतिमाओं की आरती उतारी और बप्पा के आगमन पर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंज उठे।गणपति बप्पा की प्रतिमाएं अब दस दिनों तक नगर के विभिन्न पंडालों में विराजमान रहेंगी। इस दौरान सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर आकर्षक सजावट की गई है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।गणेशोत्सव के चलते पूरे नगर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट