खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी— एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ झिंझरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 225 लीटर डीजल, चोरी में प्रयुक्त सामग्री और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। मामले की जानकारी गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने दी।जानकारी के अनुसार, 25-26 अगस्त की दरमियानी रात ट्रेलर क्रमांक RJ 32 GD 5722 का चालक सुरेश कुमार खरोल पिपरौंध स्थित जायसवाल ढाबे के सामने हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर सो गया था। सुबह करीब 5 बजे उठने पर ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन टूटा मिला और टंकी से डीजल चोरी होने की जानकारी सामने आई। चालक ने रात के दौरान ट्रक के आसपास घूम रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार, जिसका नंबर MP-21 से शुरू होना बताया था, को भी देखा था।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 868/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से पहुंची पुलिस आरोपी तकघटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी झिंझरी पुलिस ने तत्काल मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और सायबर सेल कटनी से तकनीकी सहयोग लिया। जांच के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 21 CA 6181 की जानकारी पुलिस के हाथ लगी। कार आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन निवासी ग्राम पिपरौंध के लखापतेरी स्थित गोदाम में खड़ी मिली।पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली तो वहां 9 डिब्बों में करीब 225 लीटर डीजल, डीजल निकालने का पाइप व इंस्ट्रुमेंट, डीजल भरने-निकालने की दो बड़ी चुंगी तथा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में सामने आएगी अन्य वारदातों की कड़ीपुलिस पूछताछ में आरोपी ने डीजल चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांच में अन्य आरोपियों के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी के पूर्व में भी डीजल चोरी की घटनाओं में शामिल रहने की जानकारी मिली है। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे जिले में हुई अन्य डीजल चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद कई अन्य मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकाकार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सउनि शशिभूषण सिंह, सउनि सतीश भगत, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक संजय यादव, आरक्षक सौरव कुमार, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय एवं सायबर सेल के आरक्षक अजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हाईवे पर ट्रक से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल बरामदझिंझरी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर सहित चोरी का सामान जब्त
सम्बंधित ख़बरें
