P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशAlirajpur News: 1 किलोमीटर पैदल चलकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने...

Alirajpur News: 1 किलोमीटर पैदल चलकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने किया विद्युत डीपी का उद्घाटन

ग्राम उम्दा में विकास की नई रोशनी

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़िया/खबर डिजिटल/ जोबट विधानसभा क्षेत्र के जोबट ब्लॉक अंतर्गत ग्राम उम्दा के कुंडालिया फलिया में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक सेना महेश पटेल ने लगभग 6 लाख 72 हजार रुपये की लागत से स्थापित विद्युत डीपी का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर की सबसे खास बात यह रही कि विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ लगभग 1 किलोमीटर पैदल चलकर उद्घाटन स्थल तक पहुंचीं। उनके इस जनसरोकारपूर्ण कदम से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक के आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-ढमाकों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और पुष्पवर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया।

“वादा निभाना मेरी प्राथमिकता” — विधायक सेना महेश पटेल
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि “चुनाव के समय आपने मुझे बिजली और सड़क की समस्याओं से अवगत कराया था। मैंने आपसे वादा किया था कि इन मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आज अपने दो वर्ष के कार्यकाल में कुंडालिया फलिया में विद्युत डीपी लगाकर उस वादे को पूरा किया है। इससे पूर्व पटेल फलिया में भी विद्युत डीपी स्थापित करवाई जा चुकी है।” उन्होंने आगे कहा कि कुंडालिया फलिया, भानपुर और नदी धड़ फलिया की सड़क समस्याओं की उन्हें पूरी जानकारी है तथा इन सड़कों के निर्माण को लेकर आगामी समय में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विधायक सेना महेश पटेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा के शासन में विकास केवल नाम बदलने तक सीमित रह गया है, जबकि कांग्रेस के जनप्रतिनिधि जमीन पर उतरकर जनता को वास्तविक लाभ देने में विश्वास रखते हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट