P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndore News : कार्यशाला से बच्चों की प्रतिभा में आया निखार… आत्मनिर्भर...

Indore News : कार्यशाला से बच्चों की प्रतिभा में आया निखार… आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता एक रचनात्मक कदम

प्रथम महिला नागरिक जूही पुष्यमित्र भार्गव हुई शामिल

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए “आस फाउंडेशन” अनूठी एवं द सेक्रेड वाल मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली बच्चों की छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला किया गया। इंदौर के संदीपनी शासकीय महाराजा शिवाजी राव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। दो दिवसीय कार्यशाला में हैंड पेंटिंग, हैंड एम्ब्रॉयडरी तथा फ़िल्म मेकिंग जैसे रचनात्मक विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य अतिथि रही जूही पुष्यमित्र भार्गव
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती जूही पुष्यमित्र भार्गव मौजूद रही। जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया, इस दौरान छात्राओं को साड़ी एवं फैब्रिक पर हैंड पेंटिंग और हैंड एम्ब्रॉयडरी की बारीकियां सिखाई गईं। समापन अवसर पर करीब 80 से अधिक प्रतिभागी बच्चियों ने अपनी सीखी हुई कला का अतिथियों और शिक्षकौ के सामने आकर्षक प्रदर्शन किया।

पुलकित शर्मा ने दी जानकारी
इस मौके पर रुचिता मेहता व्यास ने बच्चों को फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी तथा वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और राइटिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर इंटर्नशिप के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पुलकित शर्मा ने छात्राओं को बताया कि वे इन रचनात्मक कलाओं को भविष्य में करियर और स्वरोज़गार के रूप में कैसे अपना सकती हैं।

ये भी रहीं मौजूद
इस अवसर पर प्रिंसिपल हर्षा पंडित, सहायक शिक्षिका स्मिता रोज एवं प्रेरणा केलवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि आस फाउंडेशन और द सेक्रेड वाल मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस तरह के सामाजिक आयोजन समय समय पर विभिन्न स्थानों पर किए जाते है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट