गुना/तेज सिंह यादव/खबर डिजिटल/ पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना विजयपुर अंतर्गत गेल टाउनशिप में हुई नकबजनी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 463.3 ग्राम सोना और नकदी सहित कुल 84 लाख 3 हजार रुपये की बरामदगी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में गठित एसआईटी टीम द्वारा की गई सघन विवेचना के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया संपूर्ण माल बरामद किया गया है।
वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों से खुलासा
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर रिपोर्ट एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया गया। राघौगढ़, पगारा, पाखरियापुरा सहित विभिन्न टोल नाकों और स्थानीय कैमरों की गहन जांच की गई। संदेहियों की तलाश हेतु पुलिस टीमें सागर, इंदौर, धार एवं झाबुआ तक रवाना की गईं।
आरोपी जंगल में बनाकर रह रहे थे अस्थायी ठिकाने
काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य संदेही पप्पू पुत्र बूलर भाबर (26 वर्ष) निवासी ग्राम खनिअम्बा, थाना टाण्डा, जिला धार को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों भारत, संजय, मुन्ना उर्फ माइकल, करण एवं महेश के साथ मिलकर 30-31 अगस्त 2025 की रात गेल टाउनशिप विजयपुर में चोरी करना स्वीकार किया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक कांतिप्रसाद दिवाकर, आरक्षक गिर्जेश, चंद्रभान, एसआईटी टीम से सउनि महेन्द्र सिंह चौहान, धीरेन्द्र गुर्जर, नीतेश पटेल, अभिषेक शर्मा, अमित जाट, पपेन्द्र रावत एवं साइबर सेल से कुलदीप यादव व भूपेन्द्र खटीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


