सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— शहर के रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां में बीती रात चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बरगवां स्थित बजाज के कार्यालय में काम करता था। बताया जा रहा है कि किसी मामूली कहासुनी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी ने युवक की जांघ पर चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।इधर शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से खुले अहातों के कारण आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते हैं, जिससे ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।
कटनी में बढ़ती चाकूबाजी: बरगवां में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


