सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– शहर के चाका बायपास ओवरब्रिज के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।जानकारी के मुताबिक कार क्रमांक UP 70 EH 2790 में सवार पांच युवक शादी समारोह में शामिल होकर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे। इसी दौरान चाका बायपास के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खड़े ट्रक से टकरा गई।हादसे में प्रयागराज निवासी विवेक राजपूत (40) समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रीतम शुक्ला निवासी गोरखपुर, अमित सिंह (33) निवासी कुंडा प्रतापगढ़ तथा सूर्यश सेंगर गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक युवक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कटर की सहायता से युवक को बाहर निकाला गया।घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कटनी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी कार: दो की मौत, तीन युवक गंभीर
सम्बंधित ख़बरें
