खबर digital news /रिपोर्टर कटनी/ नगर पालिक निगम कटनी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर की वसूली में तेजी लाने के लिए 10 जुलाई को विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस शिविर में वार्षिक संपत्तिकर की अग्रिम राशि जमा करने वाले करदाताओं को शासन के प्रावधानों के तहत 5 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ मिलेगा।संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल के निर्देशों के तहत आयोजित किए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने के लिए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व उपनिरीक्षकों एवं वार्ड वसूली कर्मियों को सक्रिय रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।निर्देशों के अनुसार सभी राजस्व अमले अपने-अपने वार्डों में घर-घर पहुंचकर संपत्ति करदाताओं से संपर्क करेंगे और उन्हें अग्रिम कर जमा करने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि वे 5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकें।राजस्व अधिकारी पाठक ने स्पष्ट किया है कि संपत्तिकर वसूली अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकतम कर संग्रह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी संपत्ति करदाताओं से अपील की है कि वे विशेष शिविर का लाभ उठाते हुए समय पर अपना संपत्तिकर जमा करें और शासन द्वारा दी जा रही 5 प्रतिशत की छूट का लाभ प्राप्त करें। katni-special-property-tax-camp-5-percent-discount-july-10
10 जुलाई को लगेगा विशेष राजस्व वसूली शिविर, अग्रिम संपत्तिकर जमा करने पर मिलेगी 5% की छूट
सम्बंधित ख़बरें
