P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनवरात्रि पर्व पर विवेकानंद वार्ड के नागरिकों को मिली विकास कार्यों की...

नवरात्रि पर्व पर विवेकानंद वार्ड के नागरिकों को मिली विकास कार्यों की एक और बड़ी सौगात 51 लाख रुपए से अधिक की लागत से होगा सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य

कटनी/✍️सौरभ/खबर डिजिटल= विवेकानंद वार्ड में सुगम आवागमन एवं सड़क एवं पानी निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु नाली निर्माण कार्य के लिए 51 लाख 21 हजार रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। रविवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निगम पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में वरिष्ठ नागरिक श्री अशोक पाठक द्वारा पूजन कर विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य एवं स्थानीय पार्षद सुरेंद्र गुप्ता, डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, गोविंद चावला, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, वंदना राजकिशोर यादव, पूर्व उप महापौर दुर्गा दास बैनर्जी,पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, शिवकुमार सोनी, रचना गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की विशेष मौजूदगी रही।*सुगम आवागमन एवं जल निकासी की व्यवस्था होगी बेहतर: महापौर*महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने अपने संबोधन में सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि शासन के सहयोग से नगर के समुचित विकास हेतु सभी वार्डों में विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। विकास अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। विकास कार्यों का लाभ नागरिकों को समय पर मिले इसके लिए नगर निगम द्वारा समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के प्रयास पर भी जोर दिया जा रहा है। लंबे समय से वार्ड में सड़क और नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। इन कार्यों के पूर्ण होने से वार्डवासियों को बेहतर आवागमन एवं जल निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी। आपने स्थानीय नागरिकों से निर्माण कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करने का आग्रह करते हुए कार्य की गुणवत्ता पर शंका होने पर क्षेत्रीय उपयंत्री अथवा निगम कार्यालय को इसकी सूचना देने की भी बात कही। *इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन*नगर विकास को गति देने तथा नागरिकों की सुविधा हेतु किए गए भूमिपूजन में विवेकानंद वार्ड स्थित सुरेश गुप्ता जी के घर से लेकर गोस्वामी जी के घर से साऊथ स्टेशन के पास तक 18 लाख 60 हजार रुपए से नाली निर्माण कार्य शामिल है। वहीं श्री मुकेश बर्मन जी के घर से आदर्श वाटिका होते हुए विभिन्न स्थलों पर 32 लाख 61 हजार रुपए की लागत से होने वाले सी सी सड़क निर्माण कराया जाएगा। *हुआ जोरदार स्वागत*कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्री सुरेंद्र गुप्ता एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा वर्षों से लंबित मांग पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर श्रीमती सूरी का पुष्पहार से जोरदार स्वागत करते करते हुए आगे भी वार्ड की समस्याओं का निराकरण में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। वार्ड पार्षद श्री गुप्ता ने कहा कि विभिन्न स्थलों पर सड़क निर्माण हो जाने से जहां नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी वहीं नाली निर्माण होने से पानी भराव की समस्या का निराकरण होगा तथा वार्ड की सफाई व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। इसके पूर्व महापौर श्रीमती सूरी ने उपस्थित जनों के साथ लखेरा स्थित अनिल सोनी निवास गली का जायजा लेते हुए मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश क्षेत्रीय उपयंत्री को दिए*इनकी रही मौजूदगी*भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक सर्व श्री भोलाराम साहू, अशोक पाठक, राकेश गुप्ता बल्लू, विनोद गुप्ता, महेंद्र सिंह, कृष्ण पाल, कौशलेश मिश्रा, दिनेश तिवारी, दिनेश बर्मन, अनिल साहू, नरेश श्रीवास्तव, मनसुख लाल रजक, भरत रजक, दीपक पाठक, आशु गोस्वामी, गौकरण गोस्वामी सहित डॉ सुषमा गोयल सहित काफी संख्या में स्थानीय मातृ शक्तियों की उपस्थिति रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट