*कटनी (विजयराघवगढ़* )-रेत के अवैध उत्खनन को तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर विजयराघवगढ़, सिंगौड़ी एवं बरही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने विजयराघवगढ़ तहसील गेट पर लगभग तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।धरना-प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि विजयराघवगढ़ क्षेत्र की नदियों में चल रहे रेत के अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, खनन माफिया के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में संचालित अवैध रेत जांच नाकों को बंद किया जाए।साथ ही, ग्राम विकास कार्यों एवं धार्मिक स्थलों के निर्माण हेतु मुफ्त रेत उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की गई।इस कार्यक्रम में तीनों ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र सिंह बघेल, शरद द्विवेदी एवं अम्बिका द्विवेदी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री शैलेन्द्र शुक्ला, गणेश राव, प्रेमलाल केवट, गुड्डू बडगैया, श्रीमती शक्ति तिवारी, रवि दुबे, विकास पाण्डेय, अजीत सिंह, आशीष सिंह, प्रिसू सिंह (खलवारा), प्रिसू सिंह (भैसवाही), अवधेश पयासी, शिवकुमार बागरी, संतोष तिवारी, रामजी दुबेदी, बुद्धूलाल केवट, अमृत पाल, गुलाब पाल, भीम पटेल, कमलेश दुबे, शिवकुमार, अजीत बडगैया, राजा मुन्ना उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, तेज प्रकाश सिंह शर्मा, विजय गिरी, सुधीर तिवारी, विजय पाल, कौशल मिश्रा, धनश्याम मिश्रा, मुन्नूलाल पाल, कुंजी लाल नारायण सिंह, मनोज दाहिया, सत्यानंद कुशवाहा, वैजनाथ कुशवाहा, असोनी, अरविंद, विनोद विश्वकर्मा, राजाराम रजक, महिपाल साहू, मल्लू सरपंच, गोलू सोनी, अनिल सेन, पिंटू सिंह, कमलेश नामदेव, रमाकांत कुशवाहा, नरोत्तम पटेल, विनोद असाटी, कृष्णकांत बडगैया, अजमेर सिंह, मनीष केवट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रेत के अवैध उत्खनन के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
सम्बंधित ख़बरें


