खबर digital कटनी /बरही थाना अंतर्गत गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते काफी समय से बरही क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है।चोरों की बढ़ती गतिविधियों के बीच बरही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में न तो गुमास्ता एक्ट के तहत जांच होती दिखाई दे रही है और न ही बरही के लॉज व होटलों में ठहरे यात्रियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे में चोरी के साथ-साथ अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरही क्षेत्र में कुछ रसूखदार दलालों, असामाजिक तत्वों और स्थानीय पुलिस के बीच कथित सांठगांठ के चलते अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों को संरक्षण मिल रहा है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।दिनदहाड़े मंदिर परिसर से मोटरसाइकिल चोरी।इसी कड़ी में एक ताजा मामला बरही के प्रसिद्ध भूशंभु विजयनाथ धाम शंकर जी मंदिर से सामने आया है। मंदिर के पुजारी जगतराज तिवारी, पिता साधुराम तिवारी, निवासी उबरा, की मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 21 ME 1648) दिनदहाड़े अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।बताया गया कि पुजारी भगवान की पूजा-अर्चना हेतु मंदिर के अंदर गए हुए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चोरों ने मौका पाते ही मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। पूजा समाप्त होने के बाद जब पुजारी मंदिर के बाहर पहुंचे और मोटरसाइकिल नहीं मिली, तो उन्होंने आसपास खोजबीन की और लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।इसके बाद पीड़ित पुजारी बरही थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।अब देखना यह होगा कि बरही पुलिस इस बढ़ती चोरी की घटनाओं पर कब तक अंकुश लगाती है, या फिर क्षेत्रवासी ऐसे ही असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर रहेंगे।
कटनी/बरहीबरही थाना क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय, सूने मकान व दुकानों को बना रहे निशाना — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
सम्बंधित ख़बरें


