P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीगणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता...

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

खबर डिजिटल— दिनांक 25 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड रीठी के ग्राम बरियारपुर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, सेक्टर क्रमांक-4 के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह आयोजन नवांकुर संस्था – कायनात जन सहयोग सेवा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, बरियारपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बरियारपुर में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।नवांकुर संस्था द्वारा ग्रामवासियों को वॉलीबॉल खेल सामग्री भेंट की गई तथा खेल का सफल संचालन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरियारपुर के अध्यक्ष श्री वृन्दावन राजकुमार मोहम्मद मुस्तफा मोहम्मद जीशान रामकुमार मुस्ताक राजा प्रबीड छुट्टा यादव चरण राजभर समीम खान अन्नू मुसलमान मुंडा यादव सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।नवांकुर संस्था की ओर से मोहम्मद मुस्तकीम उमेश चौधरी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं युवा साथी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट