P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमहापौर प्रीति संजीव सूरी ने नगरवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस...

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नगरवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

खबर डिजिटल कटनी -देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर की प्रथम नागरिक महापौर प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संविधान और देश की संप्रभुता का प्रतीक है।महापौर सूरी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे संविधान में निहित मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्रहित में कार्य करें।एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए ईमानदारी से उनका निर्वहन करे। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नगरवासियों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने का आह्वान किया।उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम कटनी द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में नागरिकों के सहयोग से विकास की गति को और तेज किया जाएगा।अंत में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने सभी नगरवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट