खबर डिजिटल — कटनी गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोक पर्व के रूप में भारत पर्व का भव्य आयोजन नगर निगम बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, शास्त्रीय नृत्य और विकास प्रदर्शनी के माध्यम से भारत की समृद्ध परंपरा और प्रगति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में सुश्री कहकशां अंजुम के नेतृत्व में 9 सदस्यीय दल द्वारा बुंदेली लोकगायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, वहीं जबलपुर की स्वाति मोदी तिवारी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल ने कथक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।भारत पर्व के अंतर्गत वंदे मातरम्, चित्र प्रदर्शनी के साथ-साथ जिला जनसंपर्क कार्यालय कटनी द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे नागरिकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम में विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, पीडीजे जितेंद्र कुमार शर्मा, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट भू-भास्कर यादव, डिस्ट्रिक्ट जज एसपीएस बुंदेला, सीटीएम जे.पी. चिड़ार, डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार अजय कुमार नागेश, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुआ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।भारत पर्व का यह आयोजन लोकतंत्र, संस्कृति और विकास की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता नजर आया।
गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर निगम ऑडिटोरियम में सजा लोकतंत्र का लोक उत्सव ‘भारत पर्व’
सम्बंधित ख़बरें


