P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशKhandwa Tragedy: दुर्गा विसर्जन के दौरान 10 से ज्यादा की मौत, CM...

Khandwa Tragedy: दुर्गा विसर्जन के दौरान 10 से ज्यादा की मौत, CM मोहन यादव 4-4 लाख रुपये सहायता का दिया निर्देश

तालाब में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, अब तक 10 लोगों की मौत, CM मोहन यादव 4-4 लाख रुपये सहायता का दिया निर्देश

Khandwa Tragedy: मध्यपप्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 10 लोगों की मौत हो गयी। खबर डिजिटल को मिली जानकारी के अनुसार पंधाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला में गुरुवार शाम विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है पुलिया के ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा किया गया था। दुर्गा प्रतिम के विसर्जन के दौरान अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का बैलेंस बिगड़ने से तालाब में पलट गई।

CM ने किया ट्वीट, 4-4 लाख रुपये सहायता का दिया निर्देश

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से ट्रॉली निकाली जा रही है, वहीं गोताखोर बाकी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। लेकिन अब स्थानीय लोग यही कर रहे हैं कि सावधानी के बावजूद क्यों हो रहे ऐसे हादसे?

खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।मृतकों के निकटतम परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट