P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशलाडली बहनों को मिलेगा 5000 रुपए, उद्योगों में काम करने पर CM...

लाडली बहनों को मिलेगा 5000 रुपए, उद्योगों में काम करने पर CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

लाडली बहनों के लिए सीएम का बड़ा ऐलान, उद्योगों में काम करने पर मिलेंगे 5 हजार रुपए

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज फिर एक बड़ा ऐलान किया है। अब उद्योगों में काम करने वाली महिलाओं को हर माह 5000 रुपए मिलेंगे। सरकार 15 साल तक उद्योगों को फंडिंग कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने आने वाले समय में लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके लिए वर्ष 2029 तक इतनी अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जाएगी। स्थानीय निकाय चुनाव में प्रदेश में महिलाओं को 50% तथा नौकरियों में 35% आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना जैसी योजनाएं महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई हैं।

अब सरकार ने निर्णय लिया है कि रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग में काम करने वाली महिलाओं को 5000 रूपये प्रति महीना इंसेंटिव दिया जाएगा। महिलाओं को रेडीमेड गारमेंट्स का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र भी खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार हर हाथ को काम देगी। हर युवा को उसकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिलेगा। हम 1 वर्ष में लगभग 01 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करने जा रहे हैं। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट