P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसीएम साहब, भुट्टे लेते जाओ… बहन की आवाज पर रुका CM का...

सीएम साहब, भुट्टे लेते जाओ… बहन की आवाज पर रुका CM का काफिला…

भदभदा पुल से जब सीएम साहब निकले तो एक बहन ने उन्हें आवाज दी सीएम साहब भुट्टे लेते जाओ तो सीएम साहब ने अपना काफिला रुकवाया बिना ट्रैफिक अवरुद्ध किये मुस्लिम बहन के साथ भुट्टा भी खाया भुट्टा साथ भी ले गए और फोटो भी खिंचवाया

भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी और सरलता का एक अनोखा उदाहरण रविवार को फिर राजधानी भोपाल में देखने को मिला। दरअसल, सीएम साहब अपने काफिले के साथ भदभदा पुल से गुजर रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी एक बहन जो भुट्टे की दुकान लगाये थी उस बहन ने आवाज लगाई – “सीएम साहब, भुट्टे लेते जाओ।”

मुख्यमंत्री ने दुकानदार बहन की आवाज सुनते ही अपने काफिले को रुकवाया और बिना ट्रैफिक बाधित किए सड़क किनारे पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ भुट्टा खरीदा बल्कि वहीं बैठकर बहन के साथ भुट्टा भी खाया और बाकी भुट्टे साथ भी ले गए। यही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यूपीआई से भुट्टे का पेमेंट भी किया।

IMG 20250824 WA0024 1

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ने दुकानदार मुस्लिम बहन बातचीत की और फोटो भी खिंचवाए। ये सब देखते ही आसपास लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने मुख्यमंत्री की सादगी की जमकर सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह व्यवहार बताता है कि वे जनता से जुड़े हुए नेता हैं और आम लोगों की भावनाओं का मान रखते हैं। सही वजह है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अक्सर रेहड़ी पटरी की दुकानों पर आते रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट