P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP News: लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त होगी ट्रांसफर… मुख्यमंत्री डॉ....

MP News: लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त होगी ट्रांसफर… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जनवरी को करेंगे अंतरण

1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में जाएंगे 1 हजार 836 करोड़ रुपये

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ माखन नगर (बाबई) में 16 जनवरी को लाड़ली बहना योजना का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र लाड़ली बहनों के खातों में योजना की 32वीं किश्त के रूप में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी उनके खातों में अंतरित की जाएगी।

विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जनवरी को राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान को मजबूती प्रदान की है। सरकार द्वारा आगामी समय में योजना की हितग्राही महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे वे और अधिक सशक्त बन सकें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट