P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगुना: महादेवपुरा में मकर संक्रांति पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भाजपा नेता...

गुना: महादेवपुरा में मकर संक्रांति पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भाजपा नेता हीरेंद्र सिंह बंटी बना ने किए शंकर भगवान के दर्शन, श्रद्धालुओं से की मुलाकात

महादेवपुरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

गुना/तेज सिंह यादव/खबर डिजिटल/ राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महादेवपुरा में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। महादेवपुरा का यह मेला वर्षो पुरानी परंपरा का प्रतीक है। मकर संक्रांति पर लगने वाले इस मेले में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोग भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं और मेले का आनंद लेते हैं।

हजारों श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी

मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। परिवार के साथ आए लोगों ने पूजा-अर्चना की, मेले में लगे दुकानों का भ्रमण किया और सांस्कृतिक वातावरण का आनंद लिया। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

शंकर भगवान के दर्शन किये

महादेवपुरा मेले में सिंधिया समर्थक वरिष्ठ भाजपा नेता हीरेंद्र सिंह बंटी बना भी पहुंचे। उन्होंने भगवान शंकर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मेले में मौजूद लोगों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर हीरेंद्र सिंह बंटी बना ने कहा कि मैं कोई बड़ा नेता नहीं, बल्कि आपके परिवार का सदस्य हूं। मैं आपके बीच नेता बनकर नहीं, सेवक बनकर आता हूं। मेरे लायक कोई भी कार्य हो, आप आदेश करें, मैं आपकी सेवा में हमेशा उपस्थित रहूंगा। उनके इस बयान से उपस्थित लोगों में उत्साह और अपनत्व की भावना देखने को मिली।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट