Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशअब इंतजार हुआ खत्म…लाड़ली बहनों के खाते में आयेगा 1500 रुपये, चेक...

अब इंतजार हुआ खत्म…लाड़ली बहनों के खाते में आयेगा 1500 रुपये, चेक करें बैंक स्टेटमेंट

Ladli Behna Yojana MP: लाड़ली बहना योजना की जारी की जाएगी 38वीं किश्त

भोपाल/खबर डिजिटल/ Ladli Behna Yojana MP: अब लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म हुआ… जुलाई महीने की 38वीं मासिक किश्त 12 जुलाई को भिंड जिले के लहार से मुख्यमंत्री मोहन यादव सीधे बहनों के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव यहां आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के तहत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे। मध्यप्रदेश सरकार की इस अत्यंत लोकप्रिय योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को योजना की शुरुआत से अब तक की 38वीं नियमित मासिक किश्त Ladli Behna Yojana Ki 38vi Kist का भुगतान किया जाएगा।

लाड़ली बहनों के खाते में आयेगा 1500 रुपये

राज्य सरकार द्वारा माह नवंबर 2025 से इस मासिक आर्थिक सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने के बाद से सभी पात्र हितग्राही महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की निरंतर वित्तीय सहायता मिल रही है। योजना की शुरुआत यानी जून 2023 से लेकर जून 2026 तक सरकार द्वारा कुल 37 किश्तों का नियमित अंतरण सफलता पूर्वक किया जा चुका है।

कई कामों की होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 40 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 83.33 करोड़ की लागत वाली 16 नई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का भूमि-पूजन और शिलान्यास भी किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट