P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSagar News: लता गुड्डू वानखेड़े को मिली जिम्मेदारी पर हर्ष, मनाया जश्न

Sagar News: लता गुड्डू वानखेड़े को मिली जिम्मेदारी पर हर्ष, मनाया जश्न

मध्यप्रदेश बीजेपी की बनीं प्रदेश महामंत्री

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें सागर से सांसद लता वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनको पहले भी संगठन में काम करने का अनुभव है, वो बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी है। ऐसे में संगठन में एक बार फिर उनका कद बढ़ता नजर आया है। जिसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में हर्ष दिखाई दे रहा है।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
प्रदेश में महामंत्री पद सांसद लता गुड्डू वानखेडे पर नियुक्ति होने के बाद मकरोनिया चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके और सबका मुंह मीठा कराया। अवंती बाई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। डॉक्टर हरि सिंह गौर चौराहे पर भी माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सागर जिले के लिए गौरव की बात है कि बीजेपी ने एक बार फिर जिले को संगठन में प्रतिनिधित्व दिया वो भी लता वानखेड़े जैसे मजबूत नेतृत्व को, इससे कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष मीनाक्षी विजय, विक्की गौतम, नितेश गुप्ता, हरिराम सिंह ठाकुर, अंकित तिवारी, पार्षद विवेक सक्सेना, नरेंद्र नारू ठाकुर, राजा रिछारिया, नंदू वाल्मीकि, बाबूलाल, रोहित, दिनेश, दक्ष, कमल राठौर, संटू केसरवानी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट