P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीस्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन: यश घनघोरिया

स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन: यश घनघोरिया

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– जिले के विलायत कला ग्राम में रविवार को युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित “पंचायत चलो अभियान” के तहत एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यश घनघोरिया के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।सभा को संबोधित करते हुए यश घनघोरिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज का युवा उच्च शिक्षित होने के बावजूद रोजगार के लिए भटकने को मजबूर है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा और चेतावनी दी कि युवा कांग्रेस अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।इस दौरान दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गलत आर्थिक और विदेश नीतियों के कारण देश कठिन दौर से गुजर रहा है। उन्होंने जल्द ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कटनी में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया।कार्यक्रम में मोहम्मद इसराइल ने जिले की औद्योगिक स्थिति और स्थानीय युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में स्थापित उद्योगों में बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय युवा पलायन को मजबूर हैं।सभा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन की एकजुटता भी देखने को मिली और आगामी दिनों में ब्लॉक व जिला स्तर पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विकास दुबे ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बसंत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कटनी से खबर डिजिटल के लिए सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट