इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ आईडीसीए द्वारा आयोजित एवं एमपीसीए द्वारा प्रायोजित सुरेंशचंद्र लुणावत स्मृति अंडर-18 क्रिकेट स्पर्धा एलएसजीसीए ने रोमांचक जीत दर्ज की। मुकाबला एलएसजीसीए और एकेसीए के मध्य खेला गया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
यह रहा रन स्कोर
एलएसजीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन बनाए। हिमांशु सोनेर ने 60 रन की पारी खेली। अनुज पटेल ने 3 विकेट लिए। जवाब में एकेसीए की टीम 40 ओवर में 145 रनों के स्कोर पर सिमट गई, और मैच 9 रनों से एलएसजीसीए ने जीत लिया। सय्यम उमट ने 43 रन बनाए और सबसे महत्वपूर्ण 4 विकेट लेकर पार्थ परमार ने अपनी जीत के जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई।
पार्थ परमार को माना जा रहा क्रिकेट सनसनी
इंदौर के युवा गेंदबाज पार्थ परमार को आने वाले वक्त के लिए नई सनसनी माना जा रहा है, क्योंकि वो लगातार डिविजन क्रिकेट में इसी तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि वो एक दिन आईपीएल और भारतीय टीम में जगह जरुर बनाएगा।


