नाज़िम के घर पर अग्निकांड के मुख्य आरोपी को माधवनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दीपोत्सव की भीड़ के बीच अयोध्या (उ.प्र.) से आरोपी शुभम त्रिपाठी गिरफ्तार
कटनी – माधवनगर पुलिस ने अगस्त में हुए नाज़िम खान के घर आगजनी कांड के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया और सीएसपी नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दीपोत्सव की भारी भीड़ और सुरक्षा प्रबंधों के बीच अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से आरोपी शुभम त्रिपाठी को गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण
26-27 अगस्त 2025 की रात प्रार्थी नाजिम खान के घर के मुख्य द्वार में आग लगा दी गई थी।
सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक सफेद स्कूटी से आते हुए दिखाई दिए जो ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद थाना माधवनगर में धारा 326(जी) व 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
लगातार फरारी और पुलिस की तलाश
आरोपीगण घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलते रहे। पुलिस ने कई जिलों और राज्यों में दबिश दी।
पुख्ता सूचना मिलने पर टीम ने अयोध्या पहुंचकर दीपोत्सव की भीड़ के बीच से शुभम त्रिपाठी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ व आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस अब उससे घटना के उद्देश्य और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें जारी हैं।


